आपको कैसे पता चलेगा कि आपकी फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक हो गई है?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 14:27

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज क्या है (What is Blocked Fallopian Tube in Hindi)

गर्भधारण करने में फैलोपियन ट्यूब की खास भूमिका होती है। एक महिला की ओवरी से अंडा रिलीज होकर फैलोपियन ट्यूब में जाता है। सेक्सुअल इंटरकोर्स के बाद पुरुष का स्पर्म योनि के रस्ते फैलोपियन ट्यूब में जाता है जो पहले से मौजूद अंडे को फर्टिलाइज करता है। यह गर्भधारण का शुरुआती स्टेज है।

फर्टिलाइजेशन के बाद भ्रूण फैलोपियन ट्यूब से गर्भाशय में जाता है जहां भ्रूण का विकास एक शिशु के रूप में होता है जो बाद में जन्म लेता है। फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने के कारण भ्रूण गर्भाशय के बाहर यानी फैलोपियन ट्यूब में ही फंसा रह सकता है।

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने पर प्राकृतिक रूप से गर्भधारण करने में परेशानी होने के साथ-साथ दूसरी भी अन्य गंभीर समस्याओं का खतरा होता है। इसलिए समय पर इसका निदान और उपचार आवश्यक है।

अगर आपके मन में यह प्रश्न उठता है कि क्या है ब्‍लॉक फैलोपियन ट्यूब और उसका उपचार कैसे किया जाता है तो यह ब्लॉग आपके लिए महत्वपूर्ण है।


फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज के कारण (Causes of Blocked Fallopian Tube in Hindi)

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने के अनेक कारण हो सकते हैं। इसमें मुख्य रूप से निम्न शामिल हैं:-

Causes-of-Blocked-Fallopian-Tube-in-Hindi

पेट की सर्जरी

मिसकैरिज (गर्भपात) की स्थित में सर्जरी करने की आवश्यकता होती है। कई बार सर्जरी के दौरान बच्चेदानी में इंफेक्शन हो जाता है जो धीरे-धीरे बच्चेदानी की ट्यूब में पहुंच जाता है जिसके कारण फैलोपियन ट्यूब में इंफेक्शन हो सकता है।

फाइब्रॉइड्स

बच्चेदानी में गांठ बनने यानि फाइब्रॉइड्स के कारण भी ब्लॉक फैलोपियन ट्यूब की समस्या हो सकती है।

यौन रोग

यौन संचारित रोग या यौन संचारित इंफेक्शन बिना कंडोम के सेक्स करने से होता है। अगर आपका पार्टनर सेक्सुअली काफी एक्टिव है और आप बिना कंडोम के उसके साथ संबंध बनती हैं तो आपको क्लाइमेडिया और गोनोरिया हो सकता है जो आगे फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने का कारण बन सकते हैं।

एंडोमेट्रियोसिस

फैलोपियन ट्यूब में एंडोमेट्रियम की परत बनने पर फैलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज की समस्या सामने आ सकती है।

पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज

इस बीमारी के कारण भी फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक हो सकता है। पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज का बैक्टीरिया एसटीडी से संक्रमित पार्टनर के साथ संबंध बनाने से फैलता है।


फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज के प्रकार (Types of Blocked Fallopian Tube in Hindi)

फैलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज के आधार पर फैलोपियन ट्यूब में तीन प्रकार के ब्लॉकेज पाए जाते हैं जिसमें प्रॉक्सिमल फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज, मिडिल फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज और डिस्टल फैलोपियन ब्लॉकेज शामिल हैं।

Types-of-Blocked-Fallopian-Tube-in-Hindi

प्रॉक्सिमल फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज:- गर्भाशय के पास फैलोपियन ट्यूब में रुकावट होने पर उसे प्रॉक्सिमल फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज कहते हैं।
मिडिल फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज:- फैलोपियन ट्यूब के मध्य में ब्लॉकेज होने पर उसे मिडिल फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज कहते हैं।
डिस्टल फैलोपियन ब्लॉकेज:- फैलोपियन ट्यूब के अंतिम भाग के आसपास के ब्लॉकेज को डिस्टल फैलोपियन ब्लॉकेज कहते हैं।


फैलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज के लक्षण (Symptoms of Blocked Fallopian Tube in Hindi)

ब्लॉक फैलोपियन ट्यूब के लक्षण में आमतौर पर गर्भधारण करने में दिक्कत आने के अलावा दूसरा कोई लक्षण अनुभव नहीं होता है।

हालांकि,फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज के निम्न संभावित लक्षण हो सकते हैं:-

कुछ महिलाओं को पेल्विक या पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है
कुछ महिलाओं को गर्भधारण के लक्षण अनुभव हो सकते हैं जैसे कि पेट में दर्द, योनि से ब्लीडिंग होना आदि
फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने पर फर्टिलाइज अंडा गर्भाशय के बाहर फंस जाता है जिसे एक्टोपिक प्रेगनेंसी के नाम से जानते हैं

अगर आप ऊपर दिए गए लक्षणों को खुद में अनुभव करती हैं तो आपको जल्द से जल्द एक विशेषज्ञ डॉक्टर से मिलकर इस बारे में बात करनी चाहिए।


ब्लॉक फैलोपियन ट्यूब का निदान (Diagnosis of Blocked Fallopian Tube)

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने पर डॉक्टर कुछ जांच की मदद से इसका निदान करते हैं। जांच की मदद से फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने के सटीक कारण और गंभीरता का पता चलता है। ब्लॉक फैलोपियन ट्यूब का निदान करने के लिए डॉक्टर हिस्टेरोसेलपिंगोग्राम या एचएसजी, अल्ट्रासाउंड और लेप्रोस्कोपी का उपयोग करते हैं।


फैलोपियन ट्यूब का उपचार (Blocked Fallopian Tube Treatment in Hindi)

ब्लॉक फैलोपियन ट्यूब का उपचार कई तरह से किया जाता है। डॉक्टर उपचार के कौन से माध्यम का चयन करते हैं यह निम्न बातों पर निर्भर करता है:-

एक फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक है या दोनों
फैलोपियन ट्यूब कहां से कहाँ तक ब्लॉक है
फैलोपियन ट्यूब एक तरड़ से ब्लॉक है या दोनों तरफ से

फैलोपियन ट्यूब थोड़ी मात्रा में निशान ऊतक या आसंजनों से ब्लॉक होने पर डॉक्टर लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से ब्लॉकेज को दूर करके फैलोपियन ट्यूब को खोलते हैं। लेकिन पूर्ण रूप से फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने पर डॉक्टर इलाज के दूसरे माध्यम का चुनाव करते हैं।

अस्थानिक गर्भावस्था या संक्रमण से क्षतिग्रस्त ट्यूब्स उपचार करने के लिए सर्जरी एक विकल्प हो सकता है। अगर फैलोपियन ट्यूब का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण ब्लॉकेज होता है तो डॉक्टर क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाकर दो स्वस्थ हिस्सों को जोड़ सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info